फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुका पाने से परेशान मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। बेटी की शादी में लिया गया ऋण न चुका पाने से परेशान वैदपुरा गांव के एक मजदूर ने बबूल के पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। खेत जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देख जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
विज्ञापन

वैदपुरा निवासी आनंद कुमार (55) मजदूर था। उसके बेटे नितिन ने बताया कि पिता शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं आए।
देर रात परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रूपपुर व वैदपुरा गांव की सीमा पर उनका शव बबूल की पेड़ पर गमछे के सहारे लटका देख जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें