फोटो संख्या 27- चंबल पुल पर मरंमत का काम करते सनराइज इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले चंबल पुल की मरम्मत का काम शनिवार को समाप्त हो गया।
गाजियाबाद की सनराइज इंजीनियरिंग कंपनी ने बृहस्पतिवार को पुल की मरम्मत का काम शुरू किया था। पुल के छह नंबर पिलर की रोलर बियरिंग अपनी जगह से हट गई थी।
इस कारण पुल में काफी दरार जैसी हो गई थी। उसी को ठीक करने के लिए गाजियाबाद की सनराइज कंपनी के इंजीनियर विपिन धर द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मरम्मत का कार्य शुरू किया।
कंपनी के इंजीनियर ने बताया गया रोलर बियरिंग को अपनी जगह पर सेट करने में एक दिन का समय लग गया। हमारी टीम ने जैक लगाकर रोलर बियरिंग को निकाल कर सही जगह पर लॉक करके रख दिया है।