यूपी में पंचायत चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों ने वोटरों को रिझाने का काम शुरू कर दिया है। सैफई थाने के एक गांव में मतदाताओं को लुभाने के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए और उस पर गांव वालों ने नोटों की बरसात की। मामले का वीडियो वायरल हो गया।
एसएसपी आकाश तोमर के संज्ञान में मामला आने के बाद वीडियो की जांच के आदेश दिये गए हैं। कहा जा रहा है कि किसी का जन्म दिन था जिसके उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था।