फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार योजनाओं में समय से ऋण उपलब्ध करायें बैंकर्स

विज्ञापन
फोटो संख्या 06- कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक करते सीडीओ संतोष कुमार राय - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। औद्योगिक क्षेत्र सराय ऐसर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री माटी कला ग्रामोद्योग योजना के लंबित प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करें। यह निर्देश सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में सीडीओ संतोष कुमार राय ने दिए।
सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में वार्षिक लक्ष्य 48 के सापेक्ष 174 प्रार्थना पत्र बैंकों को प्रेषित किए गए हैं। इनमें 33 पत्रावलियों को स्वीकृत कर 22 को ऋण दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 39 के सापेक्ष 165 आवेदन पत्रों में बैंकों को भेजे गए। जिसमें 19 स्वीकृत कर 15 को ऋण दिया गया।
सीडीओ ने लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर प्राथमिकता पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के वार्षिक लक्ष्य 28 के सापेक्ष 96 आवेदन पत्रों में 18 को ऋण दिए जाने पर नाराजगी जता, तत्काल सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
धर्मेंद्र प्रजापति निवासी कबीरगंज ने सीडीओ से कहा कि प्रजापति एवं अन्य मूर्तिकारों नवरात्रि एवं दीपावली पर कोतवाली चौराहा पर दुकानें लगाते हैं। दुकानें लगाने की अनुमति इस बार मांगी गई है।
विज्ञापन

जिसे दिलाने की पहल की जाए। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान में जल भराव व गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में आलोक दीक्षित, एलडीएम कृष्ण कुमार, अधिशाषी अभियंता श्री प्रकाश, ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार, बैंकर्स, उद्यमी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें