फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भिवाड़ी (हरियाणा) से स्कूटी से घर लौट रहे युवक की खेड़ा धौलपुर गांव के पास हाईवे पर बुग्गी (घोड़ागाड़ी) की टक्कर से मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। लिहाजा उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गारमपुरा गांव निवासी शिवचरन प्रजापति का शादीशुदा पुत्र मनोज कुमार (28) हरियाणा प्रांत के भिवाड़ी शहर में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पत्नी व दो साल बेटा गांव में ही रह रहे हैं। नौकरी के बीच वह गांव आता जाता रहता था। इधर, लॉकडाउन लागू हो जाने से वह भिवाड़ी में फंस गया। उसे घर आने को जब कोई साधन नहीं मिला तो वह स्कूटी से ही घर के लिए चल दिया। रविवार सुबह करीब 7 बजे मनोज घर के करीब आ चुका था। तभी धौलपुर गांव के पास बाबू जगदीशसिंह कोल्ड स्टोर के सामने अचानक सामने से आई ईंटों से भरी बुग्गी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट लगी। गंभीर रूप से घायल मनोज को मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी सनत कुमार व कासिफ हनीफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मनोज की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें