इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 50 लाख रुपये हड़प कर लेने की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी रोहित पुत्र रामनरेश ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा निवासी पंकज पुत्र रामवीर ने नौकरी लगवाने के बहाने उससे 50 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न लगने पर उसने अपने रुपये मांगे तो न सिर्फ रुपये लौटाने से इनकार कर दिया बल्कि गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता कर रहे हैं। संवाद