फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से केबिन में फंसे ट्रक चालक व उसका बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर बुधवार तड़के एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक घायल हो गया। इसके अलावा हाईवे पर ही एक अन्य ट्रक व डंपर में टक्कर हुई। इसमें ट्रक चालक व उसका पुत्र केबिन में फंस गए। जिन्हें राहगीरों ने बाहर निकाला। एक अन्य हादसे में बीए की छात्रा को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जिला शालाबाद झंझरपुर गांव निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार बहादुरगढ़ हरियाणा से टाइल्स लादकर देवगढ़ झारखंड जा रहा था। बुधवार सुबह हाईवे से गुजरते वक्त फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कमला कालोनी के सामने अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक सुनील कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रक से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एक अन्य हादसा बुधवार अपरांह्न शाम करीब चार बजे इसी थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। डंपर की टक्कर से एक ट्रक का केबिन ध्वस्त हो गया। ट्रक चालक महेश व उसके सात साल के बेटे शिवम केबिन में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। घायल बालक को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में हुए एक हादसे में कोतवाली क्षेत्र के पक्कातालाब चौराहे पर परीक्षा देने जा रही पथवरिया मोहल्ला की बीए की छात्रा रेखा पुत्री किशोर कुमार को एक कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। कोतवाली उप निरीक्षक यशोदा रानी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें