फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
घायल छात्र अमित को जिला अस्पताल पहुंचाती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौपला बिजली घर के पास बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों छात्रों के पैर ट्रक के नीचे आ गए। जिसमें पीछे बैठे एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा दूसरा छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के छात्र इकदिल थाना के रितौर गांव निवासी नीतेश कुमार (18) पुत्र रघुनाथ सिंह और इसी थाना क्षेत्र के निगोह गांव निवासी अमित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार बुधवार शाम करीब छह बजे इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर जा रहे थे। तभी चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला और बरालोकपुर गांव के मार्ग पर मौजूद बिजलीघर के पास किशनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
छात्र अमित हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। जबकि उसका साथी नीतेश पीछे बैठा हुआ था। टक्कर लगने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। दोनों छात्रों के पैर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। सिर जमीन से टकराए। जिसमें नीतेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमित का सिर हेलमेट पहने होने की वजह से चोटिल होने से बच गया। वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव व दरोगा संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा। दोनों छात्रों की जेब में रखे प्रवेश पत्रों से उनकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें