फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थानाक्षेत्र के अंतर्गत इटावा रोड पर सीपुरा गांव के पास वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर भाग गया। युवक हेलमेट लगाए था, फिर भी सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

भरथना कस्बा के मोहल्ला सती मंदिर निवासी सौरभ (20)पुत्र लाखन सिंह सोमवार की सुबह अपनी बाइक से बडे़ भाई बीटू को छोड़ने इटावा गया था। भाई को छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही गांव सीपुरा के पास पहुंचा उसी समय किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी।
मृतक के मौसेरे भाई भोलू पुत्र बलिराम सिंह ने बताया कि सौरभ अपने बडे़ भाई बीटू को इटावा रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। बीटू सेना में है। इस समय उसकी तैनाती भोपाल में है। वापस लौटते समय हादसा हो गया। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया मृतक हेलमेट लगाए था फिर भी उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें