इटावा। सहसो थाना क्षेत्र में गत मंगलवार देर शाम कांवरियों से भरा ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार कावंरिया की मौत हो गई। चार कावंरिये घायल हो गए।
सहसो थाना क्षेत्र के चंदहंसपुरा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना के पाडरी गांव निवासी बाइक सवार अजय प्रताप (27) मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार भिंड जिले के नयागांव थाना के ईश्वरी रम्पुरा गांव के कांवरिया लवकुश, लल्ला, सागर, छोटन सिंह घायल हो गए। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घायल कांवरियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों ने बताया कि वह लोग मध्यप्रदेश के भिंड जिले ईश्वरी रम्पुरा गांव से कांवर भरने श्रृंगीरामपुर जा रहे थे।