इटावा। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की मोटरसाइकिलें भिड़ गई। जिसमें तीन छात्र समेत छह लोग घायल हो गए। छात्र हेलमेट लगाए थे, जिससे उनके सिर में चोट नहीं आई है। पांच घायलों को सीएचसी और एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की दोपहर भरथना-ऊसराहार रोड पर बहादुरपुर गांव के सामने दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने भिड़ गई। एक बाइक पर सवार थाना चकरनगर के पिपरौली गढ़िया गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र सुशील (20), अंकित उर्फ गोलू (18) व देवेंद्र सिंह (20) घायल हो गए। यह सभी कन्नौज जिले के तहत नगला मदारी गांव स्थित सुघरसिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार ऊसराहार थाना क्षेत्र के इकहरा गांव के सतीश (25), उनकी पत्नी राधा देवी (22) और बड़े भाई दुर्वेश घायल हो गए। घायल सतीश ने बताया कि वह बाइक से घर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। सीएचसी में डा. जितेंद्र वाजपेयी ने बताया कि घायल दुर्वेश के घुटने में चोट आने की वजह से जिला अस्पताल भेजा गया है।