फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव बनी हरदू के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुरा निवासी शैलेंद्र पुत्र गजोधर प्रसाद, साथी गंगाराम पुत्र जमुना प्रसाद व शिवगोविंद पुत्र गंगाराम के साथ सैफई पीजीआई जा रहे थे। शिव गोविंद की तबीयत खराब थी, उन्हें पीजीआई में डॉक्टर को दिखाना था। जैसे ही इनकी कार थाना क्षेत्र के गांव बनी हरदू के पास पहुंची। अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के पलटते ही आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें