फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक पलटने से चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
हाईवे किनारे ट्रक पलटने से उसमें लदे संतरे खाई में बिखर गए - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। इटावा कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर ट्रक खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। उसे सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर निवासी चालक मंजीत सिंह (55) पुत्र चंदनसिंह ट्रक चलाता था। वह ट्रक में संतरे लादकर बिहार के आलिया गोपीगंज जा रहा था। ट्रक में हेल्पर मंजीत का बेटा परमिंदर सिंह भी था। इटावा कानपुर हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में अपना ढाबा के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में चालक मंजीत सिंह मौत हो गई और परमिंदर घायल हो गया। ट्रक में लदे संतरे बिखर गए। हादसे की सूचना महेवा चौकी प्रभारी राकेश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सीएचसी महेवा अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें