फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचराहे मोहल्ले की महिलाओं से मिले शिवपाल

विज्ञापन
महिलाओं ने शिवपाल सिंह को आपबीती बताई - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को पचराहा में 21 जनवरी को सीएए के विरोध में धरना देने वाली महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं ने शिवपाल को बताया कि पुलिस ने लाठियां बरसाकर भगाया था।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। देशभर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भय और भ्रष्टाचार बढ़ा है, किसान आत्महत्या को विवश हैं। करोड़ों पढ़े लिखे नौजवान दर-दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं। देश में हिंदू और मुसलमानों को बांटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। शिवपाल ने महिलाओं से कहा कि पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने का काम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें