इटावा। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से रेलवे फाटक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को सही किया। इस दौरान रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ, पर फाटक बंद होने सड़क यातायात बाधित रहा। वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकले।
गेटमैन राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब चार बजकर दस मिनट पर रेलवे फाटक से गुजरने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। फाटक के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब 5 बजे तक फाटक दुरुस्त हो पाया।