भरथना-इटावा मार्ग के किनारे खड्ड में पड़ी ओमनी कार
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सांड़ की टक्कर से वैन सवार युवक घायल हो गया, जबकि सांड़ की मौत हो गई।
भरथना-इटावा मार्ग स्थित सीपुरा गांव के सामने गत बुधवार रात करीब 10 बजे इटावा की तरफ से आ रही वैन की सांड़ से टक्कर हो गई। वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जाकर झाड़ियों में अटक गई। हादसे में औरैया जिले के थाना अछल्दा के गांव उदकनपुर निवासी वैन चालक अमित उर्फ छोटे (22) पुत्र विद्याराम घायल हो गया। वहीं सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल के भाई राजेश ने बताया कि 16 फरवरी को उसकी भांजी की शादी है। उसका भाई अमित आगरा रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्ड बांट कर वैन से घर लौट रहा था। गत बुधवार रात को मार्ग पर अचानक एक सांड़ सामने आने से हादसा हो गया। कार का शीशा टूटकर चेहरे व शरीर पर लगे। इससे वह घायल हो गया। उसे इटावा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।