इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जमुनाबाग के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ उम्र व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव वियारी भटपुरा निवासी करीब 50 वर्षीय बैजनाथ सिंह पुत्र भीकम सिंह बाइक पर सवार होकर गत बुधवार शाम बाजार से वापस आ रहे थे। वह जमुनाबाग समीप किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। उप निरीक्षक जगपाल सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद