फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एकसप्रेसवे पर चालक को आई झपकी, बस पलटी, 11 सवारियां जख्मी

विज्ञापन
हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर खड़े बस के यात्री - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात चालक को झपकी आने से सवारियों से भरी डबलडेकर बस पलट गई। हादसे में 12 सवारियां घायल हो गईं। यूपीडा कर्मियों ने इलाज कर दूसरी बस से सभी को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी की डबलडेकर बस दिल्ली के समयपुर बदली से सवारियां लेकर मंगलवार को बिहार के दरभंगा के लिए चली थी। एक्सप्रेसवे पर खरगपुर सरैया गांव के पास चालक को झपकी आने से बस पलट गई।
हादसे के वक्त ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी सिंह गश्त पर थे। चीख पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर यूपीडा का तीन नंबर गश्ती दल भी पहुंच गया। गश्ती दल में रामगोपाल यादव, महावीर सिंह, रंगलाल, अखिलेश, जयवीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मदद में जुट गए। रात में ही एसएसपी आकाश तोमर व एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह भी हादसा स्थल पर आ गए। थानाध्यक्ष और यूपीडा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में प्रमोद कुमार मांझी निवासी उपमाबट दरभंगा, रामाधार यादव निवासी दरभंगा, अरुण यादव निवासी देशरमऊ, विनोद कुमार निवासी हुवीटील दरभंगा, नारायण यादव निवासी उपमावट दरभंगा, निर्मलादेवी पत्नी अर्जुन सिंह, मोहम्मद रिहान नंदलाल, प्रभावती आदि घायलों का सैफई में इलाज कराया गया। हादसे का असर यात्रियों के चेहरे से झलकता दिखा। काफी देर तक तमाम यात्री बदहवास रहे। दूसरी बस से सभी को बिहार भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया की बस में 100 से अधिक लोग सवार थे। ज्यादातर यात्री मजदूर थे।
ट्रैवल्स बस हादसे की सूचना पर एआरटीओ सौरभ कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परमिट व अन्य कागजों की जांच की। एआरटीओ ने बताया की बस का टैक्स 31 जनवरी तक का ही जमा है। उन्होंने सवारियां अधिक होने की बात से इनकार कर दिया। बताया कि 60 सवारियां थीं। सभी यात्री सीट पर ही बैठे थे। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

फोटो संख्या 08 खरगपुर सरैया गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस।
फोटो संख्या 09 एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
फोटो संख्या 17 घायलों को एंबुलेंस में चढ़ाते यूपीडा व पुलिस कर्मी।
फोटो संख्या 18 हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़े बस के यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें