फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से विद्युत विभाग को 25 लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब उन्हें दस से लेकर पंद्रह घंटे तक बिना बिजली और पानी के रहना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर इन हालातों की वजह से शहर में विद्युत विभाग को 25 लाख रुपये की करारी चोट भी लगी हैं। अधिशाषी अभियंता श्रीप्रकाश के अनुसार शहर में 24 विद्युत पोल, 11 हजार लाइन के 22 पोल व 33 हजार लाइन के 3 पोल धराशायी होने के अलावा पांच ट्रांसफार्मर भी खराब हुए। कुल मिलाकर विद्युत विभाग को शहर में करीब 25 लाख रुपये की क्षति हुई।
शहरी क्षेत्र के एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया उनके क्षेत्र में 10 से 15 घंटे विद्युत बाधित रही। सबसे ज्यादा काली बांह विद्युत फीडर प्रभावित रहा। रात 11 से 3 बजे तक बिजली चलने के बाद फाल्ट होने से फिर से विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

तिकोनिया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब हो गया। एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा के अनुसार शहर में उनके क्षेत्र में करीब 15 घंटे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही।
रामलीला रोड व सुंदरपुर फीडर चलता रहा, जबकि गुरुतेगबहादुर फीडर से बिजली का आना जाना लगा रहा। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार के अनुसार उनके लाइनपार क्षेत्र में करीब सात घंटे बिजली बाधित रही। रात 11 बजे बिजली आ गई थी।
रंगरेजन टोला छिपैटी निवासी व दवा कारोबारी मनोज अग्रवाल ने बताया उनके क्षेत्र में पूरे दिन बिजली न आने से पेयजल को तरस गए। मिश्री टोला व सराफा कारोबारी राजीव चंदेल ने बताया बारिश और बिजली की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी पानी न मिलने की वजह से उठानी पड़ी। पॉश कालोनी चौगुर्जी के लोग भी बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें