फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों की तलाश में लगीं पुलिस की 10 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान 100 से अधिक उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी। मामले में फरार भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत 125 लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 टीमें गठित की हैं। जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उदी, बढ़पुरा व मध्यप्रदेश की सीमा पर डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

रविवार को एक ट्रक पीएसी जवानों के साथ पुलिस टीम उदी गांव निवासी विमल के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। घर के आसपास रहने वालों से भाजपा नेता के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार समेत उसके सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है। झगड़े के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से बनाए गए वीडियो व खींची गईं फोटो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्विलांस टीम का भी सहारा ले रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विमल को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है, लेकिन वह अभी तक फरार है। उसके सभी ठिकानों की छानबीन कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फुटेज के आधार पर चिह्नित लोगों की तलाश जारी है।
एसपी सिटी के वायरल वीडियो की होगी जांच
झगड़े के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने मारपीट की थी। वहीं, पिटाई के बाद एसपी सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इसमें एसपी सिटी आरोपी विमल समेत जनप्रतिनिधियों पर पीटने का आरोप लगाकर मोबाइल पर आलाधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। मामले में एसपी सिटी की बजाय बढ़पुरा थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने विमल समेत 125 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो व एसपी सिटी की ओर से बताए जा रहे नामों और जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
ये था मामला...
बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को मतदान के दौरान उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर 100 से अधिक लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फायरिंग की थी। एसपी सिटी व पुलिस बल के रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया था।
बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। मातहत पुलिसकर्मी उन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में भी कई राउंड फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें