फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हादसा: कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, भतीजा बाल-बाल बचा, धान बेचने जा रहे थे मंडी, फरार चालक की तलाश

Sat, 17 Oct 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: वैदपुरा थाना क्षेत्र में नवीन मंडी धान बेचने जा रहे एक युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसका भतीजा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में नवीन मंडी में धान बेचने जा रहे युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार भतीजा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला गड़रिया निवासी अभिषेक (27) शनिवार सुबह अपने ट्रैक्टर पर धान लादकर नवीन मंडी जा रहा था।

विज्ञापन

ट्रैक्टर पर उसका भतीजा आयुष भी सवार था। रास्ते में बिचपुरी खेड़ा के पास ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। इस पर अभिषेक ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर फोन से संपर्क करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने अभिषेक को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ट्रैक्टर से भी टकरा गया। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया
वहीं, टक्कर लगने से आयुष सड़क पर गिर पड़ा। उसे मामूली चोटें आईं।घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें