फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि सिंह की सुंदर काड प्रस्तुति ने दर्शको का मन मोहा

विज्ञापन
सुंदरकांड की प्रस्तुति करतीं कलाकार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम (सुंदरकांड) एवं भोजपुरी नाइट कार्यक्रम आयोजित हुआ। नृत्यांगना सुरभि सिंह ने सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने दीप जलाकर किया। भोजपुरी गायक संजोली पांडे ने अंदाज से लोगों को लुभाने का प्रयास किया। लोगों की फरमाइश पर संजोली पांडे ने भोजपुरी गीत सुनाया। लोगों ने भी उनके गीतों पर तालियां बजाई। तीन डिग्री के तापमान के बावजूद कार्यक्रम देखने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, तहसीलदार सदर एन राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संयोजक एवं तहसीलदार जसवंतनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें