इटावा। बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपति को बदमाशों ने लूट लिया। जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव मिसरपुर हिंदूपुर निवासी राहुल ने थाना भरथना में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
राहुल ने बताया कि एक फरवरी को वह बाइक से पत्नी नीलम को लेकर औरैया के थाना दिबियापुर के गांव वैसुंधरा मौसी के घर निमंत्रण देने जा रहा था। घसारा पुल के पहले पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर पत्नी से बैग छीन लिया। इसमें 1000 रुपये नगद व सोने के आभूषण रखे थे। थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।