फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कट्टे, तमंचे के लिए पहचाना जाता था इटावा : ब्रजेश

Sun, 07 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले कट्टे, तमंचे के लिए इटावा पहचाना जाता था। भाजपा सरकार में यहां की छवि बदली है। शनिवार सुबह करीब पौने 12 बजे मोहल्ला पुराना भरथना स्थित एक गेस्ट हाउस में सभा में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा शासन में इटावा में कट्टा, बंदूक व गुंडों का राज था। उस समय सपा का नारा है, खाली प्लाॅट हमारा है की तर्ज पर कब्जे होते थे। उन्होंने कहा कि इटावा-भरथना से पुराना लगाव है। यहां के लोग स्वाभिमानी हैं। विश्वास है कि वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे। वादा करते हैं कि भरथना समेत पूरे जनपद में विकास की गंगा बहाएंगे।
उन्हाेंने कहा कि पहले कांग्रेस की सत्ता में कोयला, टूजी सहित कई घोटाले हुए। अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ रही थी। भाजपा राज में प्रदेश से अपराधियों का सफाया हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में पहली बार गुंडे, माफिया डरे हुए हैं। वहीं 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश की छवि बदली है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं, किसानों व युवाओं के हित में कार्य किए हैं। देश की बढ़ती ताकत का असर रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान दुनिया भर ने देखा। तिरंगा लगी बस पर एक भी गोली नहीं चलाई गई। सभी देशवासियों की सकुशल वतन वापसी हुई। उन्होंने कहा कि 2024 तक हर गरीब के पास पक्का मकान होगा।
स्वच्छ जल मिशन के तहत गांव-मोहल्लों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में मात्र 13 मेडिकल कॉलेज थे। आज 65 मेडिकल कॉलेज हैं। उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। सभी जिलों में बराबर बिजली दी जा रही है।
जनसभा को सांसद रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें