फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया के पति का लखनऊ पीजीआई में ब्लैक फंगस से निधन

Fri, 04 Jun 2021 01:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सावित्री कठेरिया के पति उदयवीर से मिलते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के भरथना से विधायक सावित्री कठेरिया के पति उदय नारायण का लखनऊ पीजीजीआई में इलाज के दौरान ब्लैक फंगस वायरस के चलते शुक्रवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने के बाद वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे।फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया के पति उदय नारायण पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर लखनऊ में ही तैनात थे। 22 मई को इटावा दौरे पर आए सीएम योगी ने सैफई मिनी पीजीआई में उनका हालचाल लिया था।

सैफई मिनी पीजीआई में आराम न मिलने से करीब तीन दिन बाद ही उन्हें लखनऊ पीजीआई में रेफर कर दिया गया था। जहां उनके फेफड़ों के संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें