फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर-इटावा के बीच स्पेशल एक्सप्रेस चलना शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में करीब एक साल बाद ग्वालियर-इटावा के बीच गुरुवार से अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरु हो गया।
विज्ञापन

सुबह 6.05 बजे ग्वालियर से 12 डिब्बों की इस ट्रेन को लोको पायलट डीएस चंदेल, सहायक भरत कुमार मीणा व गार्ड शमशुद्दीन लेकर इटावा के लिए रवाना हुए। 3 घंटे 35 मिनट बाद ट्रेन इटावा जंक्शन पर अपने निर्धारित समय सुबह 9:30 की बजाए 10 मिनट की देरी से प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंची।
इस ट्रेन से ग्वालियर व भिंड से 82 यात्री इटावा आए। जबकि वापसी में इस ट्रेन से 47 यात्री गए। इसमें 45 यात्री ग्वालियर व दो भिंड के यात्री शामिल हैं।
ट्रेन से ग्वालियर जा रहे इंदल सिंह ने बताया इस ट्रेन के चलने से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो इलाज कराने ग्वालियर जाते हैं। यह ट्रेन काफी सुविधा जनक है। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक जगदीश बाबू ने बताया इटावा से ग्वालियर की दूरी करीब 120 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 रेलवे स्टेशन हैं। ग्वालियर तक का किराया 60 रुपये और भिंड तक का किराया 30 रुपये हैं। ग्वालियर से यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे इटावा आने के बाद 10 बजे ग्वालियर जाने का समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें