फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक देख मंत्री भड़के, बोले- एआरटीओ को करें निलंबित

विज्ञापन
आरटीओ बृजेश यादव को आदेश देते परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल शुक्रवार सुबह परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सामने भी आ गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मानक से ज्यादा मौरंग लदे ट्रक देखकर मंत्रीजी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके बाद शुरू हुआ चेकिंग अभियान रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। कुल 44 ट्रक पकड़े गए। इनमें आठ को सीज कर दिया गया जबकि बाकी के पेपर ठीक होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मंत्री दयाशंकर सिंह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक्सप्रेसवे से होकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। सैफई स्थित फूड प्लाजा पर वे रुके और जब कुछ देर बाद बाहर आए तो मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक खड़े दिखे। यह देख वे भड़क गए। मौके पर मौजूद एआरटीओ प्रशासन बृजेश यादव को फटकार लगा दी। फिर एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद कय्यूम के बारे में पूछा और मौके पर उन्हें पाकर निलंबित करने का निर्देश दिया।
मंत्रीजी का गुस्सा देख अफसर पर सकपका गए और तुरंत कार्रवाई में जुट गए। मंत्री के दिल्ली रवाना होते ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया जो रात करीब साढ़े आठ बजे तक चला।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन बृजेश यादव ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन के खिलाफ मौखिक आदेश मंत्री जी ने दिया है। लिखित रूप से कोई भी आदेश नहीं मिला है। फिलहाल अभियान चलाकर आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है।

सैफई थाने के बाहर खड़े सीज किए गए ट्रक। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें