फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के 50 मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। परशुराम सेवा समिति ने रविवार को नगर पंचायत इकदिल के बैंवेट हॉल में हाईस्कूल और इंटर के 50 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कवयित्री डॉ.वंदना तिवारी ने वंदना प्रस्तुत की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि यह 11वां सम्मान समारोह है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीईओ विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। संगठन समाज के सभी वर्गों के बच्चों को सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सर्वेश मिश्रा बॉबी, हरिप्रकाश चौधरी, बलराम तिवारी, रोहित चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवाकांत दुबे, रिंकू तिवारी, गीतिका तिवारी, यश तिवारी, रिशल तिवारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा और संचालन जय शिव मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.सौरभ दीक्षित, राकेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें