भरथना। नगला मोहन में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में खंड स्तरीय ग्रामीण बालक/बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सपा विधायक राघवेंद्र गौतम ने किया। दौड़ में अनूप, विमल और शालिनी विजेता रहीं।
जीडी एल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में सुदेश यादव प्रथम, अंकित द्वितीय और सचिन रहे। 800 मीटर की दौड़ में विमल ने प्रथम, प्रियांशु द्वितीय रहे। 1500 मीटर की दौड़ में अनूप यादव पहले, रामविवेक दूसरे और विजय तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में राघवेंद्र प्रथम, विमल द्वितीय एवं निखिल तृतीय रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुडेना गांव ने नगला छिरहारन की टीम को पराजित किया। कबड्डी में बिरारी की टीम विजेता और नगला श्यामलाल की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बनामई की शिवानी ने पहला, रागनी ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर की दौड़ में शौहवी ने पहला, सोनी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर की दौड़ में शालनी ने प्रथम, तुलसी ने द्वितीय और दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में शौहवी ने पहला, कौशकी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में बिरारी गांव की टीम ने नगला मोहन की टीम को पराजित किया। वॉलीबाल में नगला राधे की टीम ने नगला मोहन की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता में रवि कठेरिया, कुलदीप, जितेंद्र, प्रवीण कुमार, शिवकुमार, पूरन सिंह, कमल आदि का सहयोग रहा। संयोजक राजकुमार और विद्यालय प्रबंधक उम्मेद सिंह रहे।