फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 12 दिन बंटेगा सरकारी दुकानों पर राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पहली मई से फिर सरकारी दुकानों में राशन बांटा जाएगा। 12 मई तक सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक वितरण कार्य होगा। प्रत्येक कार्डधारक को उसका राशन दिया जाएगा। कोई कार्डधारक जल्दबाजी न करे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन लें। राशन लेने से पहले और ईपॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद हाथ जरूर धोएं।
विज्ञापन

जिले में 249811 पात्र गृहस्थी और 45963 राशनकार्ड पहले से बने हैं। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड में 993489 यूनिट दर्ज हैं। 25 मार्च से 25 अप्रैल तक करीब 800 नए पात्र गृहस्थी राशनकार्ड बनाए गए हैं। पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल बांटा जाएगा। गेहूं का मूल्य दो रुपये और चावल का तीन रुपये प्रति किलो है। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारक, मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग और निकायों में पंजीकृत मजदूरों के परिवारों को भी पूरा राशन निशुल्क दिया जाएगा। कोटेदार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक राशन बांटना है। रात नौ बजे के पहले दुकान बंद मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि लगभग 296575 कार्डधारक जिले में हैं। इन सभी को पूरा राशन दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक कार्डधारक को यूनिट के हिसाब से 5-5 किलो मुफ्त चावल भी मिलेगा। सभी दुकानों पर पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। पर्यवेक्षक की निगरानी में ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अगर किसी दुकान पर पर्यवेक्षक गैरहाजिर रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राशन दुकान पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पांच-छह लोग से अधिक एक साथ दुकान पर खड़े न हों। ईपॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के पहले और लगाने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोएं। प्रत्येक राशन दुकान पर साबुन और पानी रखने के निर्देश कोटेदारों को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें