फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों से उतरे 517 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गुजरात के दो शहरों से आईं तीन ट्रेनों से बुधवार को 517 प्रवासी उतरे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 10:05 बजे भुज से चलकर गोरखपुर को जाने वाली 09383 स्पेशल ट्रेन से 162 प्रवासी उतरे। दिन में 11:27 बजे सूरत से बनारस जाने वाली 09559 स्पेशल ट्रेन से 280 प्रवासी उतरे।
विज्ञापन

इसी प्रकार दोपहर 3:26 बजे सूरत से चलकर जौनपुर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन से 75 प्रवासी उतरे। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा के अलावा आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ उपस्थित रहा। तीनों ट्रेनों से उतरे सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यहां से इन सभी को रोडवेज बसों से नुमाइश पंडाल भेजा गया। जहां इनका जिले वार पंजीकरण करने के बाद उन्हें रोडवेज बसों से उनके जनपदों को भिजवाया गया। वहीं बिहार के लोगों को उनके प्रदेश से लगने वाले जनपदों की सीमा तक भिजवाया गया। इटावा डिपो के स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया बुधवार को 20 बसों से 622 लोगों को नुमाइश पंडाल से भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें