फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 ट्रेनों से उतरे 225 श्रमिक, 13 बसों से भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार की रात इटावा स्टेशन पर पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 457 श्रमिक उतरे। इनमें से सात यात्रियों के सैंपल लिए गए। सभी को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। इनमें से 225 श्रमिक इटावा के हैं। बाद में सभी श्रमिकों को 13 बसों से गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहली ट्रेन 04098 प्लेटफार्म नंबर 1 पर मंगलवार की शाम 7:46 बजे आई। इसमें से आठ श्रमिक उतरे। इसी प्रकार दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 04002 रात 8:54 बजे आई। इस ट्रेन से 41 श्रमिक उतरे। तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 04122 रात 10:15 बजे आई। इसमें से 325 श्रमिक उतरे। चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन रात 12:30 बजे आई। इसमें से 28 श्रमिक उतरे। रात 2:06 बजे आई पांचवीं ट्रेन से 55 यात्री उतरे।
इस प्रकार अलग-अलग ट्रेनों से 457 श्रमिक उतरे। आसपास के जनपदों के श्रमिकों को रोडवेज की 13 बसों से उनके जिलों में भिजवाया गया। इस दौरान एसडीएम सिद्धार्थ, एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ श्रीनिवास आदि के अलावा रेलवे अधिकारी, आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें