इटावा। प्रवासी श्रमिकों को लेकर सोमवार की रात तीन और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें इटावा स्टेशन पर रुकीं। इनमें से कुल 47 श्रमिक और उतरे इन सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की।
साथ ही 22 श्रमिकों के सैंपल लिए गए। ट्रेन से उतरे सभी श्रमिकों को खाना और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई। रोडवेज ने इन यात्रियों को 7 बसों से उनके जनपदों में भिजवाने की व्यवस्था की। एआरएम राजीव शर्मा ने बताया कि चार ट्रेनों से उतरे 65 श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके जनपद भिजवाया गया। संवाद