पुराना बस स्टैंड रोड पर मस्जिद के पास बिना मास्क लगाए खड़े पुलिस कर्मी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बिना मास्क लोगों को नियम और कायदे बताती है, लेकिन खुद कितना पालन करती है इसका उदाहरण पुलिस कर्मी खुद दे रहे हैं जो बिना मास्क लगाए भीड़भाड़ वाली जगह पर ड्यूटी करते नजर आए।
कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड रोड पर देखने को मिला। जब एक मस्जिद के पास ड्यूटी बेा रहे दो पुलिस कर्मी बिना मास्क लगाए खड़े नजर आए। जबकि यही पुलिस कर्मी बिना मास्क लगाए लोगों को बिना जुर्माना दिए जाने नहीं देते। जबकि करीब 50 मीटर की दूरी पर कोरोना हॉटस्पॉट शाहकमर क्षेत्र है। बावजूद इसके बिना मास्क लगाए दोनों पुलिस कर्मी घूमते रहे और दूसरे हॉटस्पॉट क्षेत्र उर्दू मोहल्ला आकर दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहन पर बैठ कर कहीं चले गए।