फोटो संख्या 04 असफपुर पंचायत में जांच करते डीडीओ दीन दयाल
- फोटो : ETAWHA
जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, एईडीआरडीए अशोक श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत आसफपुर के नगला महिपत, तुरकपुर, पीपरीपुर आदि में शौचालय, आवास व सड़क आदि से संबंधित शिकायत को लेकर स्थलीय जांच की।
मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता किशोर कुमार ने बताया कि गांव में शौचालय, आवास में बडे़ पैमाने पर धांधली की गई है। इसकी शिकायत उसने बीती 21 मई को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की थी।
ग्राम प्रधान सुनील यादव ने बताया कि शौचालय की सूची में त्रुटि होने से एक ही नाम कई बार दर्ज है। पंचायत क्षेत्र में अब तक 337 लोगों को शौचालय आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा अन्य शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच की जाय। स्थलीय मौका मुआयना के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश मिश्रा, ग्राम सचिव आदित्य देव सिंह आदि विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।
अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को भेजे त्यागपत्र में शतमन्यु पुरवार ने अपनी निजी व्यस्तता का कारण बताया है। साथ ही बताया की 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल इटावा आएंगे और नए नाम की घोषणा करेंगे।