फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट पत्थर फेंकने से पांच लोग घायल, आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के लछवाई गांव में मंगलवार देर शाम स्पीडब्रेकर व कुत्तों की वजह से हुए विवाद में ईंट-पत्थर फेंके गए। एक पक्ष के चार लोगों के अलावा भीड़ में खड़ा एक लड़का भी घायल हो गया। इस मामले में दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने फायरिंग होने की बात कही है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि लछवाई गांव में विवाद की जड़ स्पीडब्रेकर व कुत्ते हैं। लछवाई गांव निवासी राजीव नाम के व्यक्ति के घर के सामने स्पीडब्रेकर बना है और उसके तीन कुत्ते पले हैं। स्पीडब्रेकर पर गाड़ी धीमे करने पर कुत्ते काट लेते हैं। स्पीडब्रेकर हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। ब्रेकर न हटाने के पक्ष में जुटे लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके। इसमें पास के गांव नगलाबाबा निवासी जनवेद सिंह का बेटा राहुल, लछवाई गांव के जयप्रकाश की पत्नी संध्या, उनके भतीजे अतुल व रवि पुत्रगण सत्यप्रकाश गुप्ता और भीड़ में खड़ा लछवाई गांव तरुण (16) पुत्र पंकज गौर घायल हो गया। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
इस मामले में जनवेद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने लछवाई गांव के कौशल किशोर सविता समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घर से भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जय प्रकाश नोएडा में रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से अपने पैतृक गांव में रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें