फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गई महिला के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगला तौर गांव में जेठानी के जेल जाने पर देवरानी ने साथियों के साथ घर का ताला तोड़कर जेवर, नकदी, कागजात और मोबाइल फोन पार कर दिया। जेठानी की बहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देवरानी और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र नगला तौर गांव निवासी अतुल मिश्रा ने बताया मां बीना मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया था। घर की देख रेख करने के लिए चाभी बहन आशा मिश्रा को दे दी थी। आशा शनिवार शाम बीना के घर पहुंची तो ताला टूटा मिला। आरोप है कि घर में बीना की देवरानी अर्चना मिश्रा, हिमाचल जाटव, कृष्ण मिश्रा और दो अज्ञात लोग थे। आशा का आरोप है कि विरोध करने पर अर्चना आदि जेवरात, घर के कागज, 47 हजार रुपये और आईफोन घर से उठा ले गए। आशा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार को पुलिस ने अन्ना चौराहे के पास से अर्चना और हिमांचल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कुछ जेवरात और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें