फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा फर्रुखाबाद एनएच-92 के चौड़ीकरण के लिए बरालोकपुर में नापतोल शुरू की गई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, इंजीनियर सुधांशु ने नाप की। लेखपाल लाल बहादुर सिंह भी साथ में थे।
विज्ञापन

इंजीनियर अजीत सिंह ने बताया लेखपाल लालबहादुर के सहयोग से जगह जगह सड़क की नापतोल की जा रही है। कहां कितनी जगह लेनी है। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाई जा रही है। नापतौल करने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।
मार्ग चौड़ीकरण के लिए जिस गाटा संख्या से जितनी भूमि ली जानी है। उसका उसी हिसाब से मुआवजा दिया जा सके। अजीत चौधरी ने बताया कृषि क्षेत्र की भूमि का सर्किल रेट से 4 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाता है। आबादी क्षेत्र की भूमि का वर्ग फुट में सर्किल रेट से दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। एडीएम ऑफिस इटावा के अमीन अवधेश कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें