इटावा। जिले में बुधवार को चार महिलाओं समेत 12 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 11 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 5660 हो गई है, जबकि कोरोना को मात देकर 5458 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 103 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 99 है।
सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि शीतलपुर में 60 वर्षीय वृद्ध महिला, 30-30 वर्षीय दो महिलाएं व 45 वर्षीय व्यक्ति, अजीतनगर में 30 वर्षीय महिला, सराय शेख में 66 वर्षीय वृद्ध, कमला कालोनी में 55 वर्षीय महिला, जवाहर रोड पर 17 वर्षीय किशोर, खेड़ा मोहाल में 66 वर्षीय वृद्ध, महेवा बस्ती में 26 वर्षीय युवक, ताखा में 18 वर्षीय युवक तथा नगरिया सरावा में 62 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। (संवाद)