फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत करायेगी मगही तालाब का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बुधवार को ब्लॉक के अधिकारियों के साथ ग्राम बहेड़ा पहुंचकर गांव के सबसे बड़े मगही तालाब का निरीक्षण किया। सुंदरीकरण के लिए स्टीमेट बनाने का अधीनस्थों को निर्देश दिया। यह भी बताया कि यह काम क्षेत्र पंचायत कराएगी।
विज्ञापन

ग्राम बहेड़ा में प्राचीन शिव मंदिर व हर्बल पार्क के निकट मगही तालाब का ब्लॉक के सहयोग से सुंदरीकरण किया जाएगा। ग्राम प्रधान राहुल तिवारी की मांग पर ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने सीडीओ के सामने प्रस्ताव रखा था। बुधवार को सीडीओ राजा गणपति आर ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, ग्राम प्रधान राहुल तिवारी के साथ जाकर तालाब की स्थिति, हर्बल पार्क और गांव से निर्मित जिम पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की साफ सफाई ,पंचायत घर आदि की तारीफ की। सरकारी पार्क के पास पड़ी करीब चार बीघा खाली जगह में ग्राम प्रधान से बैडमिंटन कोर्ट , वॉलीबाल मैदान व कबड्डी एवं कुश्ती मैदान निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें