फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से चोरों ने समेटा लाखों का माल

विज्ञापन
क्टर की छत में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात डॉक्टर के घर से चोर लाखों का माल समेट कर रफूचक्कर हो गए। मंगलवार सुबह आलमारी खुली व कमरों का सामान बिखरा पड़ा देख डॉक्टर के होश उड़ गए। पुलिस को छत पर कपड़े व जेवरातों के खाली डिब्बें पड़े मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। जानकारी हुई कि चोर पड़ोस के घर में लगी सीढ़ी से छत पर चढ़कर डॉक्टर के घर में घुसे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंसारी टोला मोहल्ले में राधा वल्लभ मंदिर के पास डॉ.अवनीश कुमार का घर है। डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार संग खाना खाने के बाद कमरे में सो गए थे। देर रात चोर पड़ोसी के घर की दीवार में सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर घुस आए। चोरों ने मंदिर के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखी सोने की दो अंगूठियां, 55 चांदी के सिक्के, दो चांदी की कटोरी व कमरे में रखा लैपटॉप, चार्जर समेत गाड़ियों की चाभी व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पत्नी श्वेता उठी तो कमरा का सामान बिखरा व मंदिर के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। पत्नी ने जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सदर कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि घर की तलाशी लेने पर छत पर कुछ कपड़े व जेवरातों के खाली डिब्बे पड़े मिले हैं। पड़ोस के घर की दीवार में सीढ़ी लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर यहीं से घर में घुसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें