इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा कस्बे के निजी चिकित्सालय में दबंग सहित चार लोगों ने तोड़फोड़ की। महिला मरीज सहित उसके बेटे से मारपीट की। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने दबंग और उसके चार साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा स्थित क्लीनिक के प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने चौकी प्रभारी महेवा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की देर शाम कस्बे के ही दबंग सहित चार लोग मरीज लेकर आए थे। प्रबंधक का आरोप है कि वे लोग नशे में थे जो कि स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। उन्हें रोका गया तो आरोपियों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ एक अन्य महिला मरीज से मारपीट कर दी। इस बारे में चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि महिला मरीज व अस्पताल प्रबन्धक की ओर अलग-अलग तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।