फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद क्लब फिरोजाबाद सेमीफाइनल में

विज्ञापन
गालब क्लब ग्वालियर ने जावेद क्लब फिरोजाबाद पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 12 वें स्व. श्रीरणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जावेद क्लब फिरोजाबाद ने गालब क्लब ग्वालियर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर फिरोजाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 187 रन बनाए। इसमें राजेश शर्मा ने 62, शोएब कुरैशी ने 46, उवैश अहमद ने 19 व मयंक रावत ने 15 रन बनाए। सुमित राना ने 4, रितेश शाक्य ने 3 और अनुराग वर्मा व शिवम यादव ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में गालब क्लब ग्वालियर की टीम 23.2 ओवरों में 153 रन ही बना सकी। इसमें आयुष शर्मा ने 45, राजवंश गुप्ता ने 35, हिमांशु शिंदे ने 29 व अक्षय शिंदे ने 24 रन जोड़े। फिरोजाबाद की ओर से उमेर अहमद ने 3, नयन गुप्ता ने 2 और प्रियांशु गौतम, जावेद, शोएब व राजेश ने 1-1 विकेट लिया। राजेश को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर रणजी ट्रॉफी और आईपीएल खेल चुके राघवेंद्र, मयंक रावत, उवैश अहमद व राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों कसे सम्मानित। मैच के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी, आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, टूर्नामेंट के सह संयोजक रेहान अजीज, आशीष यादव, श्याम यादव, अरुन कुमार सिंह व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सह संयोजक रेहान अजीज ने बताया कि आज इटावा और झांसी के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें