फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की तैयारी में मददगार बनेंगे एसएसपी के नोट्स

विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कोरोना काल में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवाओं को गाइडेंस की किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए एसएसपी आकाश तोमर ने अपने नोट्स देने की पेशकश की है। 2012 बैच के आईपीएस आकाश तोमर ने रविवार रात ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करने के चंद घंटों में सैकड़ों युवाओं ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि दिलचस्प लोग उन्हें अपना ई-मेल आईडी दें, जिस पर वे नोट्स भेज सकें। सोमवार सुबह तक करीब एक हजार से ज्यादा युवाओं ने उन्हें ई-मेल आईडी भेजकर नोट्स मांगे। आकाश तोमर का कहना है कि इतने लोगों को ई-मेल पर नोट्स भेजने में काफी समय लगेगा इसलिए उन्होंने गूगल ड्राइव पर इसका लिंक साझा कर दिया है। इससे इच्छुक लोग आसानी से नोट्स डाउनलोड करके तैयारी में इसकी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कोई परीक्षार्थी चाहे तो उनसे सीधा संपर्क करके भी टिप्स ले सकता है।
बेहतर मार्गदर्शन की होती जरूरत
एसएसपी के मुताबिक सिविल सर्विसेज जैसी कठिन परीक्षा को पास करने के लिए बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत होती है जो ज्यादातर युवाओं को नहीं मिल पाती। वे ऐसे युवाओं का सपना पूरा करने में मददगार बनना चाहते हैं। हालांकि जिले की जिम्मेदारी और काम के बोझ के बीच यह करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जितना संभव हो करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीटेक के बाद बने आईपीएस अफसर
आकाश तोमर ने 2011 में आईआईआईटी प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना बचपन से था। बीटेक के बाद वे अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े और सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। आकाश के मुताबिक इस दौरान कई बार उन्हें गाइडेंस का अभाव महसूस हुआ, लेकिन हौसले और कड़ी मेहनत से 2012 में यूपीएससी में चयन हो गया। 2013 में उन्हें कैडर अलॉट हुआ। इसके बाद आईपीएस अफसर के तौर पर तैनाती मिली। फील्ड पोस्टिंग में 2019 में संत कबीर नगर जिले के एसपी बनाए गए। इसके बाद बाराबंकी और मौजूदा पोस्टिंग एसएसपी इटावा के तौर पर मिली।
शूटिंग चैंपियन ने कहा करूंगी तैयारी
आईपीएस आकाश तोमर के ट्विट पर एशिया की नंबर वन पिस्टल शूटर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनु भाकर ने भी संपर्क किया। उन्होंने अपनी ई-मेल आईडी साझा कर कहा कि खेलों के बाद सिविल सर्विसेज उनका सपना है। आईपीएस अफसर के इस तरह मदद के लिए आने से उम्मीद बढ़ गई है।
आकाश ने सुझाए तैयारी के लिए टिप्स
आकाश तोमर का कहना है कि तैयारी के दौरान अक्सर युवा उलझ जाते हैं। कब क्या पढ़ना सही होगा और किस तरह नोट्स तैयार करें इसका सही फैसला नहीं कर पाते हैं। खासतौर पर परीक्षा करीब आने पर ऐसी उलझन और बढ़ जाती है। उनका कहना है कि नोट्स इस तरह बनाए जाने चाहिए ताकी रिवीजन में कम समय लगे। तमाम किताबें पढ़ने की बजाय एक विषय की कोई एक ही अच्छी बुक का अध्ययन करना उचित रहेगा। आंसरशीट का जितना हो सके रिवीजन करें। आखिरी के दो महीने किताबें पढ़ने की बजाय आंसर सीट और नोट्स के रिवीजन में समय देना चाहिए। कोरोना कॉल में कोचिंग अटेंड न कर पाने वालों के लिए कई उपयोगी एप उपलब्ध हैं जिसकी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें