फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं खेल मैदान पर करेंगी जोर आजमाइश

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट की प्रैक्टिस करतीं महिला खिलाड़ी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सरकारी विभागों सहित हर वर्ग की महिलाएं विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 11 दिसंबर से जोर आजमाइश करती दिखेंगी। गुरुवार सुबह 10 बजे डीएम श्रुति सिंह इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगी। पहले दिन क्रिकेट के शुभारंभ मैच में वे बल्ला थामकर पहली बॉल का सामना करेंगी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत 31 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में क्रिकेट, खो-खो, हॉकी, क्रॉस कंट्री जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सभी आयु वर्गों में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 दिसंबर को स्टेडियम में क्रिकेट, 16-17 को खो-खो, 21-22 को हैंडबॉल व 23 दिसंबर को हॉकी के मुकाबले होंगे। 24 दिसंबर को एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री और 26 दिसंबर को रीक्रिएशन गेम्स (नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, मेढक दौड़, जलेबी दौड़ आदि) की प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेल प्रतिस्पर्धाओं में 31 दिसंबर तक महिलाओं की टीमें एक दूसरे को पछाड़ने का प्रयास करेंगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग व खेल विभाग समन्वयक हैं। इन प्रतियोगिताओं के लिए लगभग एक माह से महिलाओं की टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस में पसीना बहा रही हैं। प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक को दी गई है। ओपन वर्ग में खेलने की इच्छुक महिलाएं उनसे संपर्क कर प्रतिभाग कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि कल होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। हर खेल की प्रतिभागी टीम को विशेष रंग की किटें दी गई हैं जिनको पहन कर वे मैदान पर उतरेंगी।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के लिए बनाई गई हैं आठ टीमें
पहले क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 दिसंबर को होना था, लेकिन डीएम के जिले में न होने के कारण यह टूर्नामेंट एक दिन का होगा। इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न सरकारी विभागों व घरेलू महिलाओं की आठ टीमें बनाई गईं हैं। शुभारंभ मैच प्रोबेशन विभाग व प्रशासन के बीच होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागी टीमें
- स्वास्थ्य विभाग
- पुलिस विभाग
- बेसिक शिक्षा विभाग
- प्रोबेशन विभाग
- प्रशासन (आंगनबाड़ी)
- घरेलू महिलाएं
- वकील
- जन प्रतिनिधि (नगर पालिका सभासद, सांसद, विधायक या उनके परिजन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें