फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती व घराती में फोटो खींचने के विवाद पर बरात हुई वापस

विज्ञापन
वर वधु को आशीर्वाद देते थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र वैदपुरा के अंतर्गत ग्राम बनामई में रविवार रात को मैनपुरी से आए बरातियों व लड़की पक्ष के लोगों में फोटो खींचने को लेकर मारपीट हो गई। गुस्साए बराती बरात लेकर लौटने लगे। वैदपुरा थानाध्यक्ष के समझाने पर बरात 20 किमी से वापस लौटी। शादी की रस्में अदा की गईं। सोमवार शाम दुल्हन खुशी-खुशी विदा हुई।
विज्ञापन

वैदपुरा थानांतर्गत बनामई गांव में रविवार रात लगभग नौ बजे राम रतन की पुत्री धन देवी उर्फ अर्पिता की शादी थी। वर राहुल पुत्र डालचंद बरात मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गोटपुरा गांव से आई थी। बरात की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय में की गई थी। यहां से लगभग 9:30 बजे बरात चलना शुरू हुई और कन्या के दरवाजे पर पहुंची। इसी दौरान वधू पक्ष के फोटोग्राफर से फोटो खींचने की बात पर बराती व घराती भिड़ गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसमें दो बरातियों के मोबाइल फोन भी गुम हो गए। बरातियों ने लगभग 10:30 बजे पर यूपी 112 पर सूचना दी तो जसवंतनगर व वैदपुरा थाने से दो 112 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इधर, खफा बराती वहां से निकल कर जसवंतनगर की तरफ जा पहुंचे थे। मामला बढ़ते देख वैदपुरा थाना प्रभारी मो. हामिद सिद्दीकी भी बरातियों के पास पहुंच गए। उनके समझाने पर बराती पक्ष को लौटे। रात लगभग एक बजे दोनों पक्षों की रजामंदी पर शादी की रस्में शुरू की गईं। थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वैदपुरा थाना प्रभारी हामिद ने बताया कि वे मय फोर्स सुबह पांच बजे तक रुके। सोमवार शाम लगभग चार बरात दुल्हन के संग विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें