फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में मिला 33 लाख का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना विकास खंड की ग्राम पंचायत कर्वा फूलपुर में विकास कार्यों की जांच में 33 लाख 21 हजार 713 रुपये का घोटाला सामने आया है। डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों को सीज करते हुए संबंधित पंचायत सचिवों को दोषी मानते हुए कार्रवाई के आदेश हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि ग्राम कर्वा खुद निवासी ब्रजेश कुमार ने शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र देते हुए ग्राम पंचायत कर्वा फूलपुर के प्रधान पर पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से राजकीय धन का आहरण करने का आरोप लगाया था। शिकायत की बिंदुवार जांच की गई।
जांच के दौरान खड़ंजा नाली के निर्माण में अनियमितताएं पकड़ी गईं। काम मौके पर कम हुआ सरकारी धनराशि ज्यादा आहरित कर ली गई। इसके अलावा वर्ष 2016-17,17-18 और 18-19 में राज्य वित्त / 14 वें वित्त से कराए गए कार्यों और किए गए भुगतान में 16 लाख 53 हजार 713 रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे लोगों को धनराशि दी गई जिनके पास पहले से पक्के मकान थे। 13 आवास अपात्रों को देते हुए 1 लाख 20 हजार की दर से 15 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया। इस मामले में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को दोषी ठहराया गया है। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने इस धनराशि की वसूली कराने के आदेश दिए हैं। खड़ंजा नाली इंटरलाकिंग में 16 लाख 53 हजार 713, आवास में 15 लाख 60 हजार और शौचालयों में एक लाख 8 हजार रुपये का दुरुपयोग होना पाया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुमार के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार सीज किए हैं। ग्राम पंचायत सचिव गामा यादव, सेवानिवृत ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश बाबू एवं अजय पाल के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच के उपरांत जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने अपात्रों को आवास आवंटित करने के मामले में आवंटियों से सरकारी धनराशि की वसूली की कार्रवाई के आदेश जिला विकास अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें