फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर पहले झोपड़ी डाली फिर बना ली इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा विकास खंड की ग्राम पंचायत दाऊदपुर सब्दलपुर के मजरा सारंगपुरा के तालाब पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

तालाब के एक चौथाई भाग पर गांव के ही दबंग ने पहले झोपड़ी डालकर अतिक्रमण किया। बाद में झोपड़ी के स्थान पर पक्का निर्माण करवाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे तो अवश्य मगर लीपापोती करके लौट गए। मालूम हो कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कई बार मनरेगा के तहत कार्य करवाया जा चुका है इस पर काफी रुपये खर्च किए गए, लेकिन अब तो तालाब के अस्तित्व पर ही संकट है।
समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर तालाब से अतिक्रमण हटाने व दोषी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान नरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। राजस्व विभाग मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करे और यदि अतिक्रमण है तो उस पर कार्रवाई करे। लेखपाल महेंद्र यादव ने बताया कि तालाब पर अतिक्रमण से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें