फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच हुई गर्मा गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बने मतदान केंद्र के मुख्यद्वार पर ताला डालने को लेकर भाजपा नेताओं व कोतवाल के बीच गर्मागर्मी हो गई। ताला खुलने पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की रात साढ़े 9 बजे करीब एसएवी इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र परिसर के अंदर मौजूद भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप जाटव, उपाध्यक्ष मोना चौबे जब परिसर के बाहर निकलने को हुए तो मुख्यद्वार पर बाहर से ताला लगा मिला। इससे वे बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। जिन्होंने पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जताया। करीब 20 मिनट के बाद कोतवाल अनिल कुमार के मौके पर पहुंचे। कोतवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी तकरार हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप जाटव ने बताया कि वे पोलिंग पार्टी व बूथ की व्यवस्था देखने अंदर गए थे। इसी दौरान गेट पर बाहर की तरफ से ताला डाल दिया गया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि गेट पर ताला डालने से पहले भाजपा नेताओं के अंदर होने का पता नहीं चल सका, पता चलते ही ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें