फोटो संख्या 24 भरथना स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया
- फोटो : ETAWHA
भरथना। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख-सिंधी समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में केक काटा। भजन कीर्तन कर बड़े ही धूमधाम से जयंती की खुशियां बांटीं।
सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में धन श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया। देर रात्रि तक संगीतमयी ध्वनियों के बीच भजन कीर्तन हुए। प्रसाद आदि वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे के प्रधान गुरुदीप सिंह उर्फ मिंटू, गुरुमीत सिंह, सत्यवंत सिंह, गुरुचरण सिंह खालसा, रविंदर सिंह, दरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विक्की गांधी, रनिया गांधी, मोहित जेसवानी (मोना), सुनील माधवानी, नरेन्द्र सिंह चंचल, हरप्रीत सिंह गांधी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो संख्या 25 प्रकाश पर्व में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : ETAWHA